फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: झूलाघाट ने सुपर ओवर में 11 रन से जीता फाइनल

Sun, 31 Dec 2023 08:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
झूलाघाट में ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एसएसबी के सहायक कमांडेंट टी सिरिंग दोरजी। संवाद
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी 55वीं वाहिनी की ओर से नेपाल और भारत के बीच मैत्री क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। झूलाघाट की टीम ने फाइनल मैच 70 रन से जीता। रविवार को झूलाघाट क्रिकेट मैदान में भारत और नेपाल के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि एसएसबी के सहायक कमांडेंट टी सिरिंग दोरजी और प्रधान मजिरकांडा किरन भट्ट भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पहला मैच झूलाघाट और एसएसबी झूलाघाट के टीम के बीच मैच खेला गया। एसएसबी ने 10 ओवर में 69 बनाएं। झूलाघाट की टीम ने 70 रन बना कर मैच जीत लिया।
दूसरे मैच में नेपाल सशस्त्र बल ने 10 ओवर में 80 रन बनाए। एसएसबी झूलाघाट की टीम ने सात ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। फाइनल में झूलाघाट ने 10 ओवरों में 100 रन बनाए। एसएसबी झूलाघाट की टीम ने भी 10 ओवर में 100 रन बना दिए। सुपर ओवर में झूलाघाट ने 15 रन बनाए। एसएसबी झूलाघाट की टीम मात्र चार रन ही बना पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें