फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलाघाट वालों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

Sun, 21 Oct 2018 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
झूलाघाट में सड़क के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कई वर्षों से लंबित झूलाघाट-जौलजीबी मार्ग को पूरा करने के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक दिनी धरना दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क का काम शीघ्र पूरा नहीं करने पर लोकसभा चुनावों के बहिष्कार का एलान किया।

विज्ञापन


लोनिवि विश्राम गृह में क्षेत्र के अमतड़ी, रणुवा, गेठिगाड़ा, खर्कतड़ी, कानड़ी, सिमपानी, डोड़ा, कथौली सहित एक दर्जन गांव के लोग रविवार को जौलजीबी सड़क को पूरा करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे। 1993 से बन रही टनकपुर-जौलजीबी सड़क का झूलाघाट से तालेश्वर तक का हिस्सा पहले ही बन चुका है। उससे आगे 3.50 किमी पर ठेकेदार की मौत के बाद काम रुका है। धरने पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप पाल ने कहा कि अस्कोट डिविजन ने इस सड़क पर ध्यान देना छोड़ दिया है।

ग्राम प्रधान सुरेंद्र आर्या ने सड़क का कार्य बंद होने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों को जिम्मेदार ठहराया। धरने पर डीडीहाट कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार द्विवेदी, महाकाली की आवाज संगठन के संयोजक शंकर खड़ायत, लच्छी राम, शंकर सिंह भंडारी, बृजेश गड़कोटी, नैन सिंह, शेर राम, श्याम सिंह, हेमंत पंगरिया, रुप सिंह गोबाड़ी, भूपेंद्र सिंह, मान सिंह आदि बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें