फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल फांक रही फिजियोथैरेपी की शोल्डर व्हील मशीन

Sun, 21 Oct 2018 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जिला चिकित्सालय में कोने में पड़ी शोल्डर व्हील मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला अस्पताल में फिजियोथैरेपी यूनिट में मशीन लगाने के लिए भी जगह नहीं है। स्थान नहीं होने से शोल्डर व्हील मशीन कोने में पड़ी धूल फांक रही है। इसके चलते कंधे जाम होने की समस्या लेकर फिजियोथैरेपी के लिए यहां आने वाले मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए फिजियोथैरेपी यूनिट का संचालन तो शुरू कर दिया गया, लेकिन स्थान के अभाव में मरीजों को विशेष लाभ नहीं पहुंच रहा है। दो बेड वाले एक कक्ष में सोल्डर ह्वील लगाने तक की जगह नहीं है। ऐसे में यह मशीन एक कोने में पड़ी है। फिजियोथैरेपी के लिए प्रतिदिन 15 से 20 मरीज जिला अस्पताल पहुंचते हैं।

इनमें बुजुर्ग मरीज अधिक होते हैं। महज दो बेड होने से मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। सीमित स्थान होने से यहां कार्यरत स्टाफ को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फिजियोथैरेपिस्ट रवि जोशी ने बताया कि फिजियोथैरेपी के अन्य डिजिटल उपकरण संचालित हो रहे हैं। स्थान नहीं होने से शोल्डर व्हील मशीन संचालित नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि इस समस्या से प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को अवगत कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें