फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बैतड़ी में जीप दुर्घटनाग्रस्त, भारतीय नव विवाहिता की मौत, आठ घायल

Wed, 29 May 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नेपाल के बैतड़ी में दुर्घटनाग्रस्त जीप। संवाद 
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में एक यात्री जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में पिथौरागढ़ निवासी नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति समेत आठ यात्री घायल हैं जिनका बैतड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को बैतड़ी से झूलाघाट की ओर आ रही यात्री जीप (सुप प्र 01001 ज 1500) दशरथचंद नगरपालिका 10 के भगोड़ेनोला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिथौरागढ़ के टकाना निवासी मीना पत्नी नीरज भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नीरज सहित आठ यात्री घायल हो गए।
बैतड़ी प्रहरी के प्रहरी प्रमुख, प्रहरी नायब उपनिरीक्षक दीपक गिरि ने बताया कि घायल सवारियों को जिला अस्पताल बैतड़ी पहुंचाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हादसे में मृत मीना की अप्रैल में ही नीरज भट्ट के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ अपने मायके नेपाल गई थी और बुधवार को दोनों पिथौरागढ़ के लिए लौट रहे थे। हादसे की सूचना से परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें