फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: क्वीरीजिमियां सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीन तैनात

Sun, 29 Jun 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी विकासखंड के चिलमधार-क्वीरीजिमियां बंद सड़क से मलबा हटाती जेसीबी। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी विकासखंड के चिलमधार से क्वीरीजिमियां सड़क पांच दिन से बंद है। लोक निर्माण विभाग ने मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगा दी है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम दानू ने बताया कि क्वीरीजिमियां मार्ग पिछले पांच दिन से बंद होने की शिकायत उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से की थी।
विज्ञापन

दानू ने बताया कि रविवार को ईई ने जेसीबी मशीन भेज दी है। इसके बाद सड़क खोलने का काम शुरू हो गया है। दानू ने विभाग से सड़क की नालियां खोलने और बड़े गड्ढाें को भरने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क बंद होने से राशन सहित अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति नहीं हो पाती है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से आपदाकाल में अधिक मशीनें तैनात किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें