फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राड़ीखूटी में माफिया ने खनन के लिए वन पंचायत की भूमी पर बना डाली सड़क

विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते राड़ीखूटी और खड़कूभल्या के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खनन कारोबारियों ने राड़ीखूटी में निकासी के लिए वन पंचायत की भूमि में बिना अनुमति के सड़क बना दी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर खनन माफिया पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

राड़ीखूटी और खड़कूभल्या के ग्रामीण मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने यहां खनन माफिया के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों से वन पंचायत की भूमि पर अवैध तरीके से पोकलैंड मशीन लगाकर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसका विरोध करने पर खनन माफिया ग्रामीणों से अभद्रता कर रहे हैं। इसकी सूचना पहले भी प्रशासन को दी गई थी लेकिन प्रशासन ने खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि 16 मई को खनन माफिया ने कैलाश सिंह की पत्नी माया देवी के सिर पर पत्थर से मार दिया। इससे घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने डीएम से खनन माफिया पर कार्रवाई कर अवैध तरीके से बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर कैलाश राम, अनिल राम, दीवान सिंह, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अशोक कुमार, दीवान सिंह, पंकज सिंह, हरीश सिंह, केशर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें