फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया मोस्टमानू में चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन

विज्ञापन
मोस्टमानू में चिल्ड्रन पार्क का शुभारंभ करती जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने शुक्रवार को मोस्टामानू मंदिर परिसर में बनाए गए चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस पार्क के बनने से बच्चों को खेलने की सुविधा मिलेगी। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

राज्यवित्त से मोस्टामानू मंदिर परिसर में जिला पंचायत ने चिल्ड्रन पार्क का निर्माण किया है। बच्चों के लिए इस पार्क में झूले सहित अन्य उपकरण लगाए गए हैं। मोस्टामानू मंदिर में धार्मिक पर्यटक भी बड़ी संख्या में आते हैं। चिल्ड्रन पार्क के निर्माण के बाद बच्चों का भी यह पसंदीदा स्थल बन जाएगा।
इस दौरान लोगों ने जिला पंचायत की ओर से किए गए इस कार्य की सराहना की। बताया कि इससे बच्चों को खेलने, कूदने और स्वस्थ मनोरंजन के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। उनके समय का भी सदुपयोग हो सकेगा।
विज्ञापन

पार्क के उद्घाटन अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, मेला कमेटी अध्यक्ष भगवान बिष्ट, सुभाष फुलेरा, पवन खड़ायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज बिष्ट, मंजू बिष्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें