बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक क्लस्टर इंटरवेंशन प्रोग्राम एवं उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित होम स्टे उद्यमिता का सात दिवसीय प्रशिक्षण समाप्त हो गया है।
चौकोड़ी के न्योली होमस्टे में आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी नवीन चंद्र तिवारी ने कहा कि होम स्टे के जरिए प्रतिभागी अपनी आय में इजाफा कर सकते हैं। उन्होंने सभी होम स्टे के बीच नेटवर्किंग के महत्व पर जोर दिया। मास्टर ट्रेनरों ने होम स्टे से पर्यटन विकास की संभावना और विपणन के बारे में जानकारी दी। सिडबी के क्लस्टर मैनेजर देवकी नंदन ने कहा कि पर्यटन उद्यमियों के समग्र विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। प्रशिक्षण में सीपू, बालिंग, फुलतरी, मारछा, निगालपानी, धारचूला, चौकोड़ी आदि जगहों के 30 होम स्टे उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। यहां मास्टर ट्रेनर सीएन बोस, हिमांशु, दीपिका बंगारी, राकेश रावल, आशा, देवकी देवी, दीपा सीपाल, सुनीता, लक्ष्मी मार्छाल आदि मौजूद रहे।