पिथौरागढ़। पुलिस ने नाबालिग का शारीरिक शोषण कर अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
सेराघाट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भुवन गहतोड़ी ने बताया कि बीते छह फरवरी 2025 को तहसील बेड़ीनाग क्षेत्र में एक नाबालिग से शारीरिक शोषण कर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला आया था। नाबालिग के परिजनों की तहरीर पर बलियापानी गंगोलीहाट निवासी विजय कोहली के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसपी रेखा यादव के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई। एसपी रेखा यादव ने बताया कि मंगलवार को उपनिरीक्षक भुवन गहतोड़ी की टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से विजय कोहली (21) को शक्ति विहार रुद्रपुर से गिरफ्तार किया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
इस मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक थाना जौलजीबी संजीव कुमार कर रहे हैं। टीम में हेड कांस्टेबल महेंद्र पाल, कांस्टेबल कमल तुलेरा शामिल रहे।