पिथौरागढ़। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर समानता एकता मंच के बैनर तले हिंदू समाज के लोगों ने नगर में राम दरबार के साथ शोभायात्रा निकाली। इस दौरान प्रसाद का वितरण भी किया गया।
शोभायात्रा नगरपालिका तिराहा स्थित रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर सिमलगैर, गांधी चौक, सिल्थाम तिराहे से रोडवेज, केमू स्टेशन, गुप्ता तिराहा से चिमस्यानौला होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची। यहां राम दरबार की आरती की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक पूरन जोशी, विभाग प्रचारक वतन, जिला प्रचारक ऋषभ, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश पांडे, बजरंग दल के जिला संयोजक ललित मोहन ऐर, ललित धानिक, रुद्राक्ष जोशी, कमल किशोर खर्कवाल, राजेंद्र कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।