फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, शादी समारोह में हुए विवाद के बाद खौफनाक वारदात

Thu, 30 Apr 2026 02:33 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।

सार

पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। नेपाल सीमा से सटे द्वालीसेरा गांव में हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जनपद के अस्कोट थाना क्षेत्र के घिंघरानी गांव में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बुधवार रात हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के दौरान गांव में एक शादी समारोह था, जिसके बाद शादी की खुशियां भी ठंडी पड़ गईं। 

विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट थाने के अंतर्गत नेपाल सीमा के पास द्वालीसेरा गांव पड़ता है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात गांव में एक शादी समारोह था। गांव के ही भुवन प्रसाद (50) और उसकी पत्नी गीता देवी (38) भी इस कार्यक्रम में शामिल थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिस पर तैश में आकर भुवन ने कुल्हाड़ी से हमला कर गीता देवी की हत्या कर दी।

गांव के लोगों को घटना की सूचना तब मिली जब भुवन प्रसाद के परिजनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। मौके पर गीता देवी का शव खून से लथपथ शव पड़ा। इस पर पुलिस को सूचित दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी केएस रावत ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Congress: कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा का पांच दिवसीय गढ़वाल दौरा छह से, रणनीति पर करेंगी चर्चा
विज्ञापन


आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की गहनता से जांच कर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतका के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। इस घटना से  क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें