फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाणपत्र के लिए तहसील पहुंचे सैकड़ों लोग

Tue, 30 Jan 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डीडीहाट तहसील कार्यालय में प्रमाणपत्र बनाने को उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में मंगलवार को विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र बनाने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे, लेकिन उनको निराश लौटना पड़ा। एसडीएम विवेक प्रकाश के स्थानांतरण के बाद कर्मचारियों ने प्रमाणपत्र से संबंधित पत्रावलियां जमा करना भी बंद कर दी है। अब तक जो कर्मचारी प्रमाणपत्र बनाने के लिए नियुक्त था, उसका भी स्थानांतरण हो गया है। इस अव्यवस्था को लेकर लोगों में गुस्सा है।

विज्ञापन


इस समय यहां पर एसडीएम का पद रिक्त है। एक महीने बाद तहसीलदार अर्जुन लाल टम्टा सेवानिवृत्त होंगे। उसके बाद यहां अव्यवस्था ज्यादा बढ़ने वाली है। लोगों का कहना है कि शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति आवेदन के लिए 31 जनवरी तक की तिथि तय की है। आवेदन के साथ जाति और आय प्रमाणपत्र लगाया जाना जरूरी है। पूर्व शिक्षक जोगा सिंह नित्वाल, विधायक प्रतिनिधि महेश कन्याल ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीण रोज अपने बच्चों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसील कार्यालय पहुंच रहे है, परंतु उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है।

अधिवक्ता संस्था ने डीएम से मांग की है कि प्रमाणपत्र बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मचारी नियुक्त किए जाएं और छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ाई जाए। अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने इस मामले में डीएम से हस्तक्षेप की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें