फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य के लिए निधि संस्था को सीएम ने किया पुरस्कृत

विज्ञापन
देहरादून में पुरस्कार प्राप्त करते निधि संस्था के निदेशक सुनील पांडेय। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नाबार्ड की ओर से देहरादून में आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमीनार में कुमाऊं मंडल के लिए निधि संस्था को राज्य स्तरीय उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया है। गैर सरकारी वर्ग संगठन में संस्था के निदेशक डॉ.सुनील पांडेय को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

यह पुरस्कार संस्था को नाबार्ड के सहयोग से स्वयं सहायता समूह का गठन, बैंक लिंकेज, संयुक्त देयता समूह के गठन के साथ ही किसान उत्पाद के गठन एवं संचालन प्रशिक्षण संबंधी कार्यों के लिए दिया गया। इसके साथ ही निधि संस्था की ओर से नाबार्ड के सहयोग से संचालित त्रिपुरा निधि स्वयं सहायता समूह भदेलभाड़ा पिथौरागढ़ को भी सम्मानित किया गया।
स्वयं सहायता समूह का पुरस्कार समूह की अध्यक्षा रमा जोशी और कोषाध्यक्ष बबीता जोशी ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त नाबार्ड के सहयोग से गठित किसान उत्पाद संगठन पिथौरागढ़ बीज उत्पादक निधि स्वायत्त सहकारिता को समग्र कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार किसान उत्पाद संगठन के सदस्य मनमोहन बोरा और समूह के सहायक सीईओ कमल पांडेय ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें