फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट जाने वाली सड़क में जलभराव, बच्चे चला रहे नाव

विज्ञापन
जाजरदेवल-नैनीसेनी सड़क में बने तालाब में कागज की नांव चलाकर आक्रोश प्रकट करते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एयरपोर्ट के लिए जाने वाली जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क पूरी तरह बदहाल है। सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में पानी भरने के कारण इन दिनों बच्चे इसमें कागज की नाव चला रहे हैं। बावजूद इसके सड़क को ठीक करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जाजरदेवल क्षेत्र से सुजई, नैनीसैनी, कुंडार सहित कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क पिछले कुछ समय से बदहाल है। सड़क पर कई जगह हुए गड्ढों में पानी भर रहा है। नालियां बंद होने से सारा पानी सड़क में जमा होता है।
पानी भरा होने के कारण गड्ढों का पता नहीं चल पाता, जिस कारण कई बार दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। स्थानीय निवासी जगदीश चंद्र का कहना है कि सड़क वाहनों के चलने लायक नहीं है।
विज्ञापन

मोहित जोशी ने बताया कि सड़क की बदहाली के लिए वे लोग कई बार शासन-प्रशासन और लोनिवि को पत्र लिख चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। अगर शीघ्र सड़क ठीक नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस वर्ष जाजरदेवल-नैनीसेनी सड़क हॉटमिक्स के लिए प्रस्तावित है। शीघ्र सड़क में हॉटमिक्स का कार्य शुरू हो जाएगा। बंद नालियों को खोलने का कार्य जिला योजना से किया जाएगा। - सुनील कुमार, सहायक अभियंता, लोनिवि पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें