मुनस्यारी में किठियागाड के पास पुलिया निर्माण के लिए खोदी गई फाउंडेशन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। धारखेत-तोमिक सड़क पर करोड़ों की लागत से किठियागाड़ के पास पुलिया निर्माण किया जा रहा है। पुलिया निर्माण के लिए खोदी गई फाउंडेशन का गड्ढा खतरनाक हो गया है। वहां पर सड़क संकरी होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
एनपीसीसी विभाग ने धारखेत-तोमिक सड़क पर किठियागाड़ के पास ढाई करोड़ रुपये की लागत से 24 मीटर लंबी पुलिया बनाने का काम अधूरा छोड़ दिया है। इससे पूरी सड़क टूट गई है। इस कारण गैला पत्थरकोट और तोमिक ग्राम सभा के लोगों के लिए आवाजाही मुश्किल हो गई है। दोनों गांवों तक खाद्यान्न सामग्री पहुंचाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। इस कारण लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष विक्रम दानू ने कहा कि पूर्व में विभाग को इस बारे में बताया था, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पुलिया निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। पुलिया निर्माण के लिए खोदी गई फाउंडेशन से सड़क लगातार संकरी होती जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।