फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 21 बच्चों का बॉलीवाल की नेशनल टीम में चयनित करा चुके हैं दो शिक्षक

Wed, 04 Sep 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
​शिक्षक किशोर साह।
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के मैदान में बॉलीवाल खेल के द्रोणाचार्य कहे जाने वाले शिक्षक किशोर साह और विक्रम बिष्ट खेल प्रतिभाओं को निखारने में जुटे हैं। दोनों शिक्षक अब तक क्षेत्र के 21 से अधिक छात्र- छात्राओं को विद्यालय स्तर की नेशनल टीम में प्रतिभाग करा चुके हैं।
विज्ञापन

शिक्षक किशोर साह राइंका दूनाकोट में और विक्रम बिष्ट राइंका डीडीहाट में तैनात हैं। वर्ष 2016 में जिला बॉलीवाल एसोसिएशन के गठन के बाद वह खेल प्रतिभाओं को तरासने में जुटे हैं।
वर्ष 2016 से 2023 तक 21 बच्चों को राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर की टीमों में प्रतिभाग करा चुके हैं। इसी मैदान से निकली वॉलीबाल की तीन बालिकाएं नेशनल टीम में बेहतर प्रदर्शन के बाद सरकारी नौकरी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर साह का कहना है कि पहाड़ में तमाम खेल प्रतिभाएं हैं। इन प्रतिभाओं को मार्गदर्शन की आवश्यकता है। संवाद

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें