फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पांच दिन से थमी हेलिकॉप्टर की उड़ान, टैक्सी के भरोसे यात्री

Fri, 31 Jul 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खराब मौसम के कारण पिथौरागढ़ से संचालित हवाई सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। हल्द्वानी, अल्मोड़ा और मुनस्यारी के बीच हेलिकॉप्टर सेवा पांचवें दिन भी ठप रही। उड़ान की उम्मीद में नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को मौसम खराब होने के कारण बुकिंग रद्द होने के बाद वापस लौटना पड़ा। इसके बाद यात्रियों ने रोडवेज बस और टैक्सी से गंतव्य तक जाने का रुख किया।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में लगातार पांच दिन से हेली सेवा बाधित होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कई यात्री बुकिंग कराने के बाद नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचे लेकिन मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण हेलिकॉप्टर नहीं पहुंच सका। सेवा रद्द होने के बाद उन्हें सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ी। लगातार उड़ानें रद्द होने के कारण यात्रियों में अब हवाई टिकट बुक कराने को लेकर भी असमंजस की स्थिति है।

विमान सेवा भी प्रभावित
पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून के लिए सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को विमान सेवा संचालित होती है। खराब मौसम के कारण मंगलवार को विमान दिल्ली से नैनीसैनी नहीं पहुंच सका। बृहस्पतिवार को भी यात्री उड़ान की उम्मीद में एयरपोर्ट पहुंचे थे लेकिन मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण विमान सेवा संचालित नहीं हो सकी। यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन



मौसम में खराबी के चलते हवाई सेवा बाधित हो रही है। मौसम ठीक होते ही सभी सेवाएं नियमित संचालित होंगी। -संदीप यादव, एयरपोर्ट मैनेजर, नैनीसैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें