फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मलबा आने से छह घंटे बंद रही धारचूला-तवाघाट सड़क

Fri, 31 Jul 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
फोटो 31 पीटीएच 14 पी- सोबला-ढाकर सड़क से मलबा, बोल्डर हटाती जेसीबी। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला। मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से धारचूला-तवाघाट सड़क करीब छह घंटे तक पूरी तरह ठप रही। इससे यात्रियों और चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं राहत की खबर यह रही कि दारमा घाटी की सोबला-ढाकर सड़क के बहाल होने से स्थानीय ग्रामीणों ने आखिरकार राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-तवाघाट सड़क आए दिन मलबा और बोल्डर गिरने से बाधित हो रही है। सड़क में कई जगहों पर पहाड़ी के ऊपर बोल्डर और मलबा पड़ा है। बारिश में इनके गिरने का सिलसिला जारी है।
तवाघाट रोड शुक्रवार की सुबह पांच बजे मलबा आने से दोबाट, कूलागाड़ एवं एलागाड़ में बंद हो गई। इसके चलते दर्जनों वाहन सड़क के दोनों ओर फंस गए। बीआरओ की जेसीबी व मजदूरों ने मलबा, बोल्डर हटाकर 11 बजे सड़क को यातायात के लिए खोला। इसके बाद ही वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। सड़क खुलने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही सुरक्षा कर्मियों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन

उधर सोबला-ढाकर सड़क भी पंगबावे व अन्य दो-तीन जगहों पर मलबा आने से बंद हो गई थी। बीआरओ ने बृहस्पतिवार देर शाम सड़क को यातायात के लिए खोल दिया था। सीमांत में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जल स्तर भी बढ़ा हुआ है। सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की टीम लोगों को नदी किनारे नहीं जाने के लिए लगातार जागरूक कर रही है।
पिछले 24 घंटों में धारचूला में 39, बंगापानी में 32 मिलीमीटर बारिश हुई। अन्य जगहों पर बारिश कम है। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना रहा।

सीमांत के 17 गांवों की सड़कें बाधित
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में बारिश के चलते मलबा आने से ग्रामीण क्षेत्र की 17 सड़कों पर आवाजाही बाधित रही। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ड्योरा-बारमो, सुवालेख-झूणी, सोबला-उमचिया, बंगापानी-जाराजिबली, होकरा-नामिक, बांसबगड़-धामी गांव, एलागाड़-जुम्मा, नाचनी-भैंसकोट, घट्टाबगड़-तांकुल सड़कें बंद हैं। साथ ही तपोवन-रांथी, मदकोट-दारमा, बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला, मुनस्यारी-हरकोट, सोसा सिर्खा-सिर्दांग, कालिका-खुमती, छेड़ा-आगर, छोटी पांगला से जयकोट कुरीला सड़क मलबा आने से बंद हैं। इनमें से कई सड़कें तो वॉश आउट हुई हैं जिन्हें खोलने के लिए संबंधित विभागों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें