फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हल्द्वानी से मुनस्यारी और पिथौरागढ़ के लिए 14 से शुरू हो सकती है हेली सेवा

Thu, 08 Feb 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और पहाड़ों के दुर्गम क्षेत्रों में यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 14 फरवरी से मुनस्यारी और पिथौरागढ़ से हल्द्वानी तक सात सीटर हेली सेवा शुरू हो सकती है। इससे पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। साथ ही लोगों को आपातकाल में भी सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

हेलीकाॅप्टर सेवा शुरू होने से दिल्ली से आने वाले पर्यटक हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और अन्य हिमालय क्षेत्र में कम समय में पहुंच सकेंगे। कई बार पर्यटक पहाड़ियों की वजह और ज्यादा समय लगने के चलते मुनस्यारी और पिथौरागढ़ आने से बचते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में हेली सेवा शुरू कर रही है। इसमें हल्द्वानी से चंपावत, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हेली सेवा शुरू की जानी है।
बीते बुधवार को डीजीसीए, हेरिटेज एविएशन ने पिथौरागढ़ और मुनस्यारी हेलीपैड का निरीक्षण किया था। यहां ट्रायल लैंडिंग सफल रही थी। गौलापार हल्द्वानी हेलीपैड में कुछ दिक्कतें मिली हैं। यहां खामियों के दूर होते ही हेली सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

कोट
हल्द्वानी, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए 14 फरवरी से हेली सेवा शुरू हो सकती है। पिथौरागढ़ और मुनस्यारी हेलीपैड में टीम को कोई भी खामियां नहीं मिली। हेली सेवा का किराया 2500 से 3000 रुपये के बीच रह सकता है। - रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें