फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट सीएचसी में 15 वर्षों से नहीं है बाल रोग विशेषज्ञ

Sun, 18 May 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट में पिछले 15 वर्षों से बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है। इससे बच्चों का इलाज कराने में उनके परिजनों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सीएचसी में 2009-10 से पूर्व बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉक्टरों की तैनाती होती रहती थी। इससे अभिभावकों को अपने बीमार बच्चों का इलाज कराने में आसानी होती थी। वर्ष 2010 के बाद अस्पताल में बच्चों के डाॅक्टर की नियुक्ति बंद हो गई। इसके चलते बीमार बच्चे को दिखाने के लिए परिजनों को पिथौरागढ़, हल्द्वानी जाना पड़ रहा है। प्रसव के बाद नवजात का चिकित्सकीय परीक्षण आवश्यक होता है लेकिन बाल रोग विशेषज्ञ न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीएमओ एचएस ह्यांकी का कहना है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों का कैंप डीडीहाट में लगाया जाएगा। संवाद
धारचूला में आर्थोपैडिक सर्जन की तैनाती से मिल रही राहत
धारचूला। संयुक्त अस्पताल धारचूला में पूर्व डीजी हेल्थ डॉ. जेएस पांगती बतौर हड्डी रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल में उनकी तैनाती से सीमांत के लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। पहले यहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से हड्डी रोग के उपचार के लिए मरीजों को 100 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ जाना पड़ता था। अब हड्डी के सामान्य उपचार के साथ ही हर तरह के उपचार की सुविधा भी यहां पर मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें