फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गुरु गोरखनाथ मंदिर धार्मिक पर्यटन का बनेगा केंद्र

Sun, 26 Jul 2026 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंच/चंपावत। सीमांत तल्लादेश के गुरु गोरखनाथ मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि करीब 2.71 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण होने के बाद मंदिर धार्मिक पर्यटन और आस्था का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की सोच के अनुरूप जनपद के धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण और विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने गुरु गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी रामनाथ और अन्य संतजनों से भेंट कर उनका सम्मान किया।
मंदिर में उपयोग के लिए बर्तन सहित आवश्यक सामग्री भेंट की। यहां जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिलीप सिंह महर, मंडल अध्यक्ष तल्लादेश कैलाश बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें