फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजम राजकीय खाद्यान्न भंडार में 12 टन राशन खराब

विज्ञापन
नाचनी गोदाम में छत टपकने से सड़ी राशन की बोरियां। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। तेजम के राजकीय खाद्यान्न भंडार की छत लंबे समय से टपक रही है। छत के टपकने से खाद्यान भंडार में 12 टन राशन बोरियां गलने से बर्बाद हो गया है। वर्षों से टपक रहे भंडार कक्षों की मरम्मत के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

1950 के दशक में 40 हजार जनसंख्या के लिए पूर्ति विभाग ने तेजम में सौ-सौ मिट्रिक टन के चार भंडार कक्षों का निर्माण किया था। 2005 की आपदा में एक भंडार कक्ष क्षतिग्रस्त हो गया था। वर्तमान में तीन कक्षों में ही भंडारण किया जाता है। इनकी भी दशा जर्जर बनी हुई है। बारिश का पानी तीनों गोदामों में टपकता है।
गोदाम की छतों की लकड़ियां सड़ गई हैं और टिन गल चुके हैं। गोदाम के खाद्यान्न निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि 2020 जनवरी में चार्ज लेते ही भंडार कक्षों की मरम्मत के लिए सूचना दी गई थी लेकिन सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

अक्तूबर में खाद्यान्न वितरकों की हड़ताल से खाद्यान्न स्टाक बढ़ गया। बोरी सड़ने से 12 टन राशन बिखर गया है, जिसे मजदूरों ने नई बोरियों में पैक किया है। तेजम के ग्राम प्रधान गजेंद्र रावत ने शीघ्र नए भंडार कक्षों के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें