फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकाल में धारचूला और मुनस्यारी के गोदामों में भेजे जाएगा 1579710 क्विंटल गेहूं चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पूर्ति विभाग ने शीतकाल में सीमांत मुनस्यारी और धारचूला के गांवों के लिए राशन भंडारण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शीतकाल में धारचूला और मुनस्यारी के 11 गोदामों में 1579710 क्विंटल गेहूं और चावल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शीतकाल में सीमांत क्षेत्र धारचूला और मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों से सटे गांवों में भारी बर्फबारी होती है। इस कारण सड़क और रास्ते लंबे समय तक बंद हो जाते हैं। इसको देखते हुए पूर्ति विभाग ने राशन आपूर्ति की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूर्ति विभाग धारचूला और मुनस्यारी के 11 राजकीय खाद्यान्न भंडारों में 695938 क्विंटल गेहूं और 883772 क्विंटल चावल भेजेगा। पूर्ति विभाग ने बारिश और बर्फबारी से पहले इन खाद्यान्न गोदामों में राशन पहुंचाना शुरू कर दिया है। जिससे शीतकाल में सीमांत के गांवों में राशन की किल्लत न हो। खाद्यान्न भंडारों में राशन के पहुंचने के बाद सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को यूनिट के हिसाब से राशन वितरित किया जाएगा।
शीतकाल को लेकर खाद्यान्न आपूर्ति की तैयारियां शुरू कर दी हैं। धारचूला और मुनस्यारी के गोदामों में राशन पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बर्फबारी से पूर्व राशन का वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएस रावत, जिला पूर्ति अधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें