पिथौरागढ़/धारचूला/कनालीछीना। मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल जारी है। पिथौरागढ़ में गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को भी गल्ला विक्रेताओं ने धरना दिया।
धारचूला में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांगें पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा मानदेय समेत छह सूत्री मांगें पूरी नहीं होने पर सस्ता गल्ला विक्रेता राशन नहीं बांटेंगे। पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति ने सीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द कार्यवाही की मांग की है। नृप सिंह, सिकंदर सिंह, पूरन सिंह, केशर सिंह, कल्याण सिंह, राहुल सिंह आदि ने कहा सरकार लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। कनालीछीना विकासखंड के सस्ता गल्ला विक्रेता रतन सिंह, शिवदत्त तिवारी, मदन मोहन जोशी, विक्रम सिंह, चारु चंद्र पांडेय, मोहन सिंह आदि ने बृहस्पतिवार को राजकीय खाद्यान्न भंडार में प्रदर्शन किया। संवाद
सस्ता गल्ला विक्रेता बदलेंगे आंदोलन की रणनीति
चंपावत। मानदेय की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे गल्ला विक्रेताओं ने आंदोलन की रणनीति बदलने की बात कही है। हड़ताल से अक्तूबर माह का खाद्यान्न वितरण नहीं हो सका है। साथ ही 11 अक्तूबर से शुरू अन्न उत्सव पर भी असर पड़ना तय है। गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय को मंजूरी मिले बगैर आंदोलन खत्म नहीं करने का एलान किया। बृहस्पतिवार को बालादत्त जोशी, दीवान सिंह, पुष्कर जोशी, आन गिरी, प्रकाश चंद्र, चिंतामणि, राजेश जोशी, चंद्रसिंह महर आदि ने धरना दिया। लोहाघाट, पाटी, बाराकोट में भी आंदोलन जारी है। संवाद
कनालीछीना में प्रदर्शन करते सस्ता गल्ला विक्रेता।