फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के सात खिलाड़ियों से झटका सोना

Fri, 16 May 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
-खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदकों के साथ जिले के विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत:खेल विभाग।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खेलो इंडिया के तहत हुई बॉक्सिंग और बैडमिंटन के साथ राज्य स्तरीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सीमांत जिले के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। सात खिलाड़ियों ने स्वर्ण, और तीन ने रजत पदक जीतकर सीमांत जिले का गौरव बढ़ाया है। नौ खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि पटना, बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बॉक्सिंग में ब्रिजेश टम्टा ने स्वर्ण और कोमल मेहता ने कांस्य पदक जीता। वहीं एकल वर्ग की बैडमिंटन में निश्चल चंद ने रजत पदक प्राप्त किया। हल्द्वानी के गौलापार में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में काव्यांश अधिकारी, मनीष जोशी, मेधा जोशी, परिणिका चंद, रोशनी बिष्ट, प्रियांशी बोरा ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। अतुल्य त्रिपाठी, आराध्या पंत, भूमिका ऐर ने रजत जबकि प्रिंस यादव, साकेत चंद, भूमिका महरा, दिव्यांशु सार्की, वंश वर्मा, प्रियांशु बोहरा, शिवम खनका, क्षितिज कुमार, नितिन राज ने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
खिलाड़ियों की इस सफलता पर कमल पुनेड़ा, बहादुर सिंह बोहरा, सेवानिवृत्त कैप्टेन देवी चंद, जर्नादन सिंह वल्दिया, राजेंद्र सिंह जेठी, प्रकाश जंग थापा, विजेंद्र मल्ल, निखिल महर, सुनीता मेहता, बहादुर सिंह बोहरा सहित अन्य खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। ब्रिजेश टम्टा और निश्चल चंद एशियन एकेडमी के छात्र हैंं। इनकी उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक स्वामी वीरेंद्रानंद सहित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें