पिथौरागढ़। सीबीएसई के घोषित नतीजों में केंद्रीय विद्यालय मिर्थी का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। केंद्रीय विद्यालय की वैभव भंडारी ने 94.8 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान पाया। इसके अलावा विद्यालय के गजेंद्र खोलिया ने 88.4 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और सूर्या खड़ायत ने 86.2 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान पर रहीं। संवाद