फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के लोगों को पर्यावरण जंगल जमीन को बचाने की कीमत नौकरियों में आरक्षण के रूप में दे केंद्र सरकार- किशोर उपाध्याय

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बिजली,पानी के बिलों की होली जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के लोगों के पुश्तैनी वनाधिकार और हक हकूक बहाल किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने केंद्र सरकार से पर्यावरण, जंगल ,नदी को बचाने की कीमत राज्य को लोगों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण के रूप में देने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड के लोग पर्यावरण, जंगल और नदियों को बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। केंद्र सरकार को प्रत्येक परिवार में से एक को नौकरी ,प्रतिमाह गैस ,बिजली ,पानी निशुल्क देनी चाहिए। जड़ी बूटियों पर स्थानीय लोगों का अधिकार, निशुल्क शिक्षा और स्वास्थ सुविधा ,जंगली जानवरों को 25 लाख का मुआवजा ,जंगली जानवरों की ओर से फसलों के नुकसान पर 5000 रुपये मुआवजा सरकार देने की गारंटी देनी चाहिए। पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि आज पिथौरागढ़ में आदमखोर तेंदुए का आतंक है। हमारे जंगल ठंड में भी जल रहे हैं। ऐसे समय में उपाध्याय जी की यह पहल स्वागत योग्य है। कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने भी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की मांगे जायज हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाई बिजली पानी के बिलों की प्रतियां
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में बिजली पानी के बिलों की प्रतियां जलाई। इस मौके पर कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, राजेंद्र भंडारी ,रमेश कापड़ी, ऋषेंद्र महर ,दिनेश बिष्ट, विनोद कार्की, दीपक लुंठी, चंचल बोरा ,भुवन पांडेय, जावेद, भूरे मियां ,लीलांबर जोशी, राम पांडेय, सुरेश गौरी, खीमराज जोशी ,जगदीश कोहली सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें