लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के गुमदेश क्षेत्र के जिंडी गांव स्थित मां गौरा देवी मंदिर में आयोजित होने वाले गौरा महोत्सव (सातूं-आठों मेले) की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक मेला समिति के अध्यक्ष शंकर चंद की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष गौरा महोत्सव को नशामुक्ति, स्वच्छता और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की थीम के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति अध्यक्ष शंकर चंद ने बताया कि मां गौरा देवी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ 19 अगस्त को होगा। आयोजन में जिला प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक का संचालन मदन कलौनी ने किया। इस दौरान शुक्र चंद, रामी चंद, देवी चंद, मोहन चंद, गुमान राम, हयात राम, गोपाल राम, गुमान चंद, हयात चंद और पुष्कर चंद सहित ग्रामीण मौजूद रहे।