फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्रधानमंत्री ने किया नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ

Sun, 02 Aug 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर चंपावत जिले के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जागरूक जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में ड्रग फ्री देवभूमि अभियान प्रभावी ढंग से संचालित हो रहा है। इससे सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, एडीएम केएन गोस्वामी, मुख्य शिक्षाधिकारी मान सिंह बिष्ट, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मोहित पांडेय, बजरंग दल के संयोजक चंदन सिंह बिष्ट समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें