फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह नौ से शाम छह बजे तक वाहनों का प्रवेश बंद

Thu, 23 Jun 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में मौजूद व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस और व्यापारियों की कोतवाली में हुई बैठक में सिमलगैर बाजार में नई यातायात व्यवस्था लागू करने पर सहमति बन गई। इस व्यवस्था को 15 दिनों तक चलाया जाएगा। यदि प्रयोग सफल होता है तो इसे स्थायी व्यवस्था में बदल दिया जाएगा। सिमलगैर बाजार में अब सुबह नौ से शाम छह बजे तक दोपहिया, चौपहिया और भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा, यदि इससे पहले कोई बड़ा वाहन बाजार में प्रवेश कर चुका होगा तो उसे 11 बजे तक बाजार से बाहर निकलना होगा।
विज्ञापन


एसडीएम अनुराग आर्य एवं सीओ हिमांशु साह की मौजूदगी में हुई बैठक में तय किया गया कि सिमलगैर बाजार के होटलों में रहने के लिए आने वाले यात्रियों और मेहमानों की गाड़ियों को पास के जरिए प्रवेश की सुविधा मिलेगी। यह पास होटल मालिक और मेहमानों के रिश्तेदार जारी करेंगे। व्यापारियों, स्थानीय निवासियों, प्रेस और आफिस के कर्मचारियों को पास जारी होंगे और वह अपने वाहन बाजार में ले जाएंगे। सिमलगैर के अधिकांश व्यापारी बाजार में वाहनों के प्रवेश के पक्ष में नहीं थे, जबकि कुछ व्यापारी और स्थानीय लोग इस तरह के प्रतिबंध के खिलाफ थे। इसी कारण कई बार गतिरोध की नौबत आ गई थी।

बैठक में तय हुआ कि दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए रामलीला मैदान में जगह तय की जाएगी। फिलहाल सभी व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने इस पर सहमति जता दी है। बैठक में कोतवाल ध्यान सिंह, उपनिरीक्षक विजया, वरिष्ठ व्यापारी महेश मखौलिया, राजीव खत्री, पवन जोशी, रोहित पांडे, डा. ऋषेंद्र बिष्ट, सुनील भट्ट, संतोष बिष्ट, किरन जोशी, सुनील पुनेठा, ललित जोशी, सुरेश जोशी, नवल रावल, राजेश पंगरिया आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें