फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया

विज्ञापन
पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित करते विधायक डीडी? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में मंगलवार को गरीब कल्याण सम्मेलन का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार देश का विकास कर रही है। विधायक ने लोगों को कुमाऊंनी भाषा में तंबाकू और तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने की शपथ भी दिलाई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय भोला दत्त तिवारी, प्रभाकर पांडे, प्रताप सिंह थापा, बची लाल शाह, परमानंद भट्ट, काशी राम, जमन सिंह वल्दिया, कृष्णध्वज चंद आदि के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सभी का आभार जताया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, अध्यक्ष पालिका पिथौरागढ़ राजेंद्र रावत, धारचूला राजेश्वरी देवी, सीडीओ अनुराधा पाल, पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा, डीडीओ रमा गोस्वामी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, केदार जोशी, सिने अभिनेता हेमंत पांडेय आदि रहे।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला प्रशस्ति पत्र
पिथौरागढ़। जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें जल जीवन मिशन के पांच, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के 30, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, पीएम स्वनिधि योजना के एक-एक, किसान सम्मान निधि योजना के 30, उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं में अच्छा काम करने के लिए नौ लोगों को सम्मान मिला। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने रंजना वल्दिया, गीता वल्दिया, पूजा बिष्ट, सुमित्रा, सरोज, प्रीति, सोनू, गंगा, मेसिका, गीता देवी को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट मिली। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

कृषि एवं और बागवानी के क्षेत्र में काफी संभावनाएं : जोशी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कृषि, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी अपने निजी भ्रमण कार्यक्रम के तहत गृह क्षेत्र डीडीहाट पहुंचे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीआईसी मैदान में उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने छनपट्टा में ईस्ट देवता के मंदिर में पूजा अर्चना की। विपिन जोशी और कौस्तुभानंद जोशी के सेब के बागान का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम भाटिया, पूर्व जिला महामंत्री प्रह्लाद चुफाल, भगवान बोरा, पुष्कर मेहता, पंकज कन्याल, रवि बोरा आदि थे।
सरकारी कार्यक्रमों का शुभारंभ अधिकारियों से कराने का विरोध
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने सरमोली वार्ड में सरकारी कार्यक्रमों का शुभारंभ अधिकारियों से कराने का विरोध किया है। बताया कि पिछले दिनों सरमोली में हुई वन पंचायत की गोष्ठी का शुभारंभ डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने किया था। इससे पहले वन विभाग के पक्षी अवलोकन शिविर समेत कृषि, शिक्षा, उद्यान, उद्योग विभाग के हस्तशिल्प संबंधी शिविरों का शुभारंभ भी विभागीय अधिकारियों ने किया था। उन्होंने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि अगर उनके वार्ड में किसी अधिकारी ने सरकारी कार्यक्रम का शुभारंभ किया तो वे कार्यक्रम स्थल पर ही धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। विधानसभा, लोकसभा के सदस्यों की अनुपस्थिति में अधिकारियों के बजाय त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधियों से शुभारंभ कराने की मांग की। कहा कि अधिकारियों को जनता की चुनी गई संस्थाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए। उन्होंने इसे क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की बैठक में प्रमुखता से उठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें