फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मांगों को लेकर वन रक्षकों का आंदोलन जारी

Sun, 16 Feb 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। समयमान वेतनमान, वर्दी, पदोन्नति आदि मांगों को लेकर वन बीट अधिकारी, वन आरक्षित संघ से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

एक ओर वन विभाग का फायर सीजन चल रहा है वहीं दूसरी और कर्मचारियों की आंदोलन पर हैं। रविवार को छुट्टी के बावजूद कार्मिकों ने प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
उन्होंने विभाग पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि समयमान वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। कई वर्षों से पदोन्नति लटकी हुई हैं। सुविधाओं के अभाव में वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि वह लंबे समय से अपनी मांगें उठा रहे हैं लेकिन कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां संघ के अध्यक्ष जसवंत देउपा, महामंत्री गौरव आर्या, गिरीश जोशी, प्रियंका पंत, पंकज पानू, मनोज ज्याला, किरन नगरकोटी, नीलम जोशी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें