पिथौरागढ़। जीआईसी टोटानौला में बालिका केंद्रित मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं साहित्यकार जनार्दन उप्रेती जन्नुदा और सूबेदार मेजर गोविंद सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को रुचि के अनुसार कॅरिअर चयन करने के टिप्स दिए।
जनार्दन उप्रेती ने कहा कि साहित्य, संस्कृति, कला के क्षेत्र में भी कॅरिअर की संभावनाएं हैं। केवल डॉक्टर, इंजीनियर ही नहीं बल्कि लीक से हटकर अलग-अलग क्षेत्रों में कॅरिअर बनाया जा सकता है। सूबेदार मेजर बिष्ट ने भारतीय सेना में विद्यार्थियों के लिए अवसरों पर उपयोगी जानकारी दी।
प्रवक्ता पीएस नेगी और घनश्याम जोशी ने विज्ञान एवं मानविकी के विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर के अवसरों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने दीवार पत्रिका, कॅरिअर पोस्टर, कॅरिअर संबंधी पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी चिंतामणि जोशी, प्रधानाचार्य विक्रम पाल, पूरन चंद्र पंत, एसएमसी अध्यक्ष शोभा कापड़ी, नवीन कापड़ी, पीटीए सदस्य प्रेम चंद आदि मौजूद रहे।