पिथौरागढ़। महाविद्यालय में जंतु विज्ञान विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाज में स्तन कैंसर, मासिक धर्म से संबंधित संकोच, भ्रांति, शराब के दुष्प्रभाव और मानसिक तनाव के बारे में जागरूक किया गया।
वेब भवन में मुख्य अतिथि डॉ. विभोर कुमार और प्रभारी प्राचार्य डॉ. जीसी पंत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. विभोर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में एक नयी सोच जाग्रत होगी।
जंतु विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. शंकर मंडल ने कहा कि छात्रों को ऐसे आयोजनों से अपनी प्रतिभा निखारने के साथ ही समाज में फैली भ्रांतियों को मिटाने में सफलता मिलेगी। इस दौरान पांच श्रेणियों में प्रतियोगिता कराई गई।
स्वरचित कविता पाठ में अंकिता त्रिपाठी, रिया पाटनी व सेल्वी निकिता, नुक्कड़ नाटक में टीम रूप, टीम मुस्कान व टीम सुमन, सामूहिक नृत्य में टीम बबीता बोहरा, टीम निशा भंडारी व टीम निश निमिश और गायन में निशा खड़ायत, अमित व मनीषा क्रमश पहले तीन स्थानों पर रहे।
संचालन संगीता जोशी, निकिता रावत ने किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. डीएके उपाध्याय, डॉ. एचसी पांडेय, डॉ. गुंजन माथुर, डॉ. जीएस गढ़िया, डॉ. हर्षिता जोशी, डॉ. सोनी टम्टा, डॉ. ए जोशी, डॉ. माया जोशी, डॉ. डी तिवारी, डॉ. निलाक्षी जोशी, डॉ. हेमलता पंत, डॉ. बबीता सेलाकोटी ने निभाई।