मुनस्यारी में जोहार क्लब की ओर से आयोजित अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेलने के लिए तैयार
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। जोहार क्लब की ओर से चल रही 16 दिवसीय 69वीं खेलकूद प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को अंडर-14 आयु वर्ग में बुर्फू 11 दरांती और विवेकानंद विद्या मंदिर की टीम के बीच खेले गए फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में बुर्फू 11 दरांती की टीम ने 4-0 से जीत दर्ज की। टीम से रणविजय चिराल और भावेश बुर्फाल ने शानदार गोल किए।
इससे पूर्व जोहार क्लब के अध्यक्ष केदार सिंह पांगती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। जोहार क्लब के अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया ने बताया कि चार जून से सीनियर वर्ग में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पहला मैच विवेकानंद विद्या मंदिर और रांथी रायल्स के बीच खेला जाएगा।