फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित उड़े हेलिकॉप्टर

विज्ञापन
Flights From Naini saini Airport
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से पवन हंस की हेली सेवा नियमित उड़ाने की मांग लोगों ने की है। उन्होंने कहा त्योहार के समय हेलिकॉप्टर सेवा बंद रही। इस कारण कई लोग त्योहार में समय पर अपने घर नहीं पहुंच पाए, जबकि पवन हंस कंपनी की ऑनलाइन बुकिंग लगातार हो रही थी। मगर हेली सेवा खराब मौसम का हवाला देते हुए बंद रखी गई। जो जनता के साथ छलावा है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता सैय्यद मोहम्मद नदीम ने बताया कि 26 अक्तूबर को उन्होंने ऑनलाइन बुुकिंग कराई थी। छह नवंबर को पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए तीन टिकट बुक किए। तय तिथि को बोर्डिंग पास भी उन्हें मिल गए मगर दो घंटे इंतजार के बाद बताया गया कि हेलिकॉप्टर खराब मौसम के चलते नहीं उड़ सकेगा।
इसके बाद वे टैक्सी से देर शाम पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने इसे जनता के साथ छलावा करार दिया। उनका कहना है कि अगर हेलिकॉप्टर सेवा किसी कारण से बंद हुई तो कंपनी को ऑनलाइन बुकिंग भी बंद रखनी थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया और न ही उन्हें अभी तक कोई रीफंड मिला है। हालांकि पिछले तीन दिन से लगातार हेलिकॉप्टर उड़ रहा है।
विज्ञापन

नैनीसैनी से हेली सेवा सीमांत के लिए लोगों के लिए वरदान है लेकिन नियमित न उड़ने के कारण आम लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अगर लोगों हेली सेवा के नाम पर ऐसे ही ठगा जाएगा तो फिर इसका कोई फायदा नहीं है।
-जगत सिंह खाती, पूर्व पालिकाध्यक्ष
हेली सेवा को नियमित उड़ाया जाना चाहिए। कंपनी जब अपनी सेवा नहीं दे पाती है तो उसे ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं करनी चाहिए। जिससे जनता को दिक्कत का सामना न करना पड़े। कंपनी को जनता को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए।
विज्ञापन

-गौरव साहनी, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें