फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 वर्षीय अशोक ने पांच हजार मीटर दौड़ में रजत जीता

Thu, 29 Dec 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धावक अशोक कुमार शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धावक अशोक कुमार शर्मा ने उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 25 दिसंबर को देहरादून में कराई गई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पांच हजार मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया है। 56 वर्षीय अशोक कुमार ने पांच हजार मीटर की दौड़ को 19 मिनट में पूरा किया। अब वह 20 फरवरी से हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड परिवहन निगम में सहायक यातायात निरीक्षक के पद पर तैनात अशोक कुमार इसके साथ ही जनवरी में मुंबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मैराथन में भी भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं। अशोक कुमार ने 2002 में बंगलूरू में हुई हाफ मैराथन में भी रजत पदक जीता था। राज्य स्तर पर वह कई पदक जीत चुके हैं।

अशोक कुमार पिछले वर्ष तक रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत थे। इसी साल उनका सहायक यातायात निरीक्षक पद पर प्रमोशन हुआ है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के बाद जो समय बचता है वह उसमें जमकर प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि निरंतर अभ्यास किया जाए तो दौड़ में उम्र की कोई बाधा नहीं आती। वह तो यहां तक कहते हैं कि 60 वर्ष की उम्र के बाद भी प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें