फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में पर्यटकों की गतिविधि बढ़ी

Thu, 29 Dec 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी के पातलथौड़ में बर्फ में मस्ती करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए साल के स्वागत के लिए मुनस्यारी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच गए हैं। हाल ही में आसपास के इलाकों में गिरी बर्फ अभी पिघली नहीं है। बृहस्पतिवार को दिल्ली और गुजरात से आए पर्यटकों ने पातलथौड़ जाकर बर्फ में खूब मस्ती की। इसके अलावा बेटुलीधार और खलियाटाप भी कई पर्यटक पहुंच रहे हैं। अब मुनस्यारी के होटल फुल हो गए हैं। इस बार 31 दिसंबर से पहले हिमपात होने से पर्यटकों के मन की मुराद पूरी हो गई है।
विज्ञापन


होटल व्यवसायियों के चेहरे खिले हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवासगृह में इस बार थर्टी फर्स्ट की एडवांस बुकिंग आ गई थी। नोटबंदी के बाद निराश बैठे होटल व्यवसायियों को मौसम ने अच्छी राहत दी है। अब लगभग सभी होटल फुल हो गए हैं। थर्टी फर्स्ट पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित होंगे। बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से यहां रौनक बढ़ने लगी है। उधर, चौकोड़ी में भी थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए काफी पर्यटक पहुंचे हैं। चौकोड़ी के सभी होटल फुल हो गए हैं। पुलिस ने चौकोड़ी में थर्टी फर्स्ट की रात शांति व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें