फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया के तहत हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में युवा कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में दौड़ लगाते युवा। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नेहरू युवा केंद्र की ओर से सभी ब्लॉकों में में फिट इंडिया अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। इसमें दौड़, साइकिल, जन जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान 31 दिसंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

एनवाईके के जिला समन्वयक ध्रुव डोगरा ने बताया कि फिट इंडिया अभियान एक से 31 दिसंबर तक चलेगा। प्रथम सप्ताह में विभिन्न ब्लॉकों के 100 युवा मंडलों ने भारत सरकार के फिट इंडिया पोर्टल में अपने युवा मंडलों को पंजीकृत किया है। उन्होंने बताया कि पीएम और केंद्रीय खेल मंत्री ने युवा कार्यक्रम के तहत युवाओं से आह्वान करते हुए एक फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज का नारा भी देश के नागरिकों को दिया है। ध्रुव ने बताया कि कार्यक्रम के तहत युवा मंडल ने विशेषकर गांव के प्रधान, सरपंच और महिलाओं को इस अभियान में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें