फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलाघाट में व्यापारियों की समस्या को जानने पहुंचे विधायक चुफाल

विज्ञापन
झूलाघाट में अनशानकारियों से बात करते विधायक बिशन सिंह चुफाल। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सीमांत के व्यापारियों को आर्थिक पैकेज देने, झूलाघाट-जौलजीबी सड़क को जल्द बनाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर व्यापारियों का अनशन शुक्रवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और सीएम के समक्ष आर्थिक पैकेज देने का मामला रखने का आश्वासन दिया, लेकिन व्यापारियों ने स्पष्ट कहा दिया कि जब तक मांगें पूरी नहीं की जाएंगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को आक्रोशित व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक बिशन सिंह चुफाल भी व्यापारियों से मिलने पहुंचे। व्यापारी रमेश कलखुड़िया ने कहा हमारी सरकार सीमांत के प्रहरियों की उपेक्षा कर रही है।
लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पांचवें दिन प्रकाश पंगरिया, नीरज पंत, प्रकाश नरियाल और केशव दत्त जोशी अनशन पर बैठे। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री दिवाकर जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी, जिला उपाध्यक्ष संजीव जोशी, योगी भट्ट, प्रधान किरन भट्ट, कमलेश धरियाल, डंबर बिष्ट, सुमित नरियाल, शंकर भंडारी, जगदीश शर्मा, टीकाराम भट्ट, संजू पंगरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसीलदार के आश्वासन पर भी नहीं माने व्यापारी
झूलाघाट। अनशन पर बैठे व्यापारियों को मनाने के लिए देर शाम तहसीलदार पंकज चंदोला झूलाघाट पहुंचे। उन्होंने तालेश्वर सड़क पर जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। एक घंटे तक चली बातचीत के बाद व्यापारी नहीं माने। व्यापारियों ने सभी मांगों के पूरा होने पर ही अनशन खत्म करने की बात कही। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक गोपाल डीनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें