फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में टैक्सियों के पहिए जाम, परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के सिल्थाम में खड़ी टैक्सियां। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। टैक्सी यूनियन ने टैक्सियों को नगर से बाहर खड़ा करने का विरोध किया। टैक्सी यूनियन के आह्वान पर पूरे जिले में टैक्सियों के पहिये जाम रहे। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई स्थानों पर टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने प्राइवेट गाड़ियों को रोककर यात्रियों को उतारा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को भी चक्काजाम रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को टैक्सी यूनियन के आह्वान पर पूरे जिले में टैक्सियों के पहिये जाम रहे। इसके चलते धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, थल, कनालीछीना, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग सहित कई स्थानों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है नगर में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनने के बाद टैक्सी चालकों को नगर से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उनका कहना है कि प्रशासन का कहना है कि किसी भी स्थान पर जाने वाली टैक्सी का नंबर आकर वह नगर में खड़ा होकर सवारी भर सकता है, लेकिन पार्किंग स्थल से नगर में आने पर डीजल-पेट्रोल का खर्चा बढ़ेगा। इसका सीधा भार यात्रियों पर पड़ेगा। उनका कहना है कि टैक्सी चालक कोरोना की मार से वैसे ही परेशान हैं। कई टैक्सी स्वामी बैंक ऋण की किस्तों का भुगतान भी नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा टैक्सियों के खड़ा करने की व्यवस्था पहले की तरह नहीं रखी गई तो टैक्सी चालक और स्वामी उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें