फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: थलकेदार के बमनधौन जंगल में धधकी आग

Wed, 01 Apr 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के बमनधौन जंगल में लगी आग से उठता धुआं। संवाद 
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तपिश बढ़ते ही जिले में जंगल फिर से धधकने लगे हैं। थलकेदार क्षेत्र के बमनधौन के जंगल में आग लग गई जिससे वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। वन विभाग ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बुधवार को बमनधौन के जंगल में आग लग गई। संयोग से वन विभाग के अधिकारियों की नजर जंगल से उठते धुएं पर पड़ गई और टीम को मौके पर भेजा गया। रेंजर दिनेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि इस वर्ष के शुरुआती तीन महीनों में कुछ-कुछ अंतराल के बाद हो रही बारिश के कारण अब तक वनाग्नि की घटनाओं पर अंकुश लगा था।
पिछले तीन दिन से बारिश थमी है तो गर्मी बढ़ते ही फिर से जंगल आग की चपेट में आने लगे हैं। ऐसे में वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। टीम में अनुभाग अधिकारी ज्योति उपाध्याय, वन बीट अधिकारी सुमन आर्या, महेंद्र कार्की आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें