फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दून रूट पर संचालित सेवा के सात दिन से पहिये जाम

Wed, 01 Apr 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रोडवेज सेवा की हालत बेहतर होने के बजाय बिगड़ती जा रही है। चालक-परिचालकों की कमी से रोडवेज सेवा पर बुरा असर पड़ रहा है। चालकों की कमी से बसों का संचालन रोकना पड़ रहा है जिसकी मार यात्री सह रहे हैं।
विज्ञापन


चालक-परिचालकों के अभाव में पिथौरागढ़-देहरादून रूट पर संचालित द्वितीय बस सेवा के पहिये सात दिन से जाम हैं। चालक-परिचालक न मिलने से सोमवार को भी बस देहरादून नहीं भेजी जा सकी। वहीं पांगला-बरेली सेवा भी लगातार बाधित चल रही है। इस बस का बीते रविवार को भी संचालन नहीं हो सका। हालात यह है कि हर तीसरे दिन यह सेवा बाधित हो रही है। इस कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। मजबूरी में यात्रियों को टैक्सी से सफर करना पड़ रहा है। बता दें कि पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में 64 बसें शामिल हैं। इन बसों के संचालन के लिए डिपो में 50 चालक-परिचालकों की कमी है।




दून मार्ग पर एसी टेंपो ट्रैवलर सेवा बंद

पिछले दिनों डिपो के बेड़े में वातानुकूलित चार टेंपो ट्रैवलर शामिल किए गए थे। सभी को पहले दिल्ली रूट पर चलाया गया। बाद में दो टेंपो ट्रैवलर पिथौरागढ़-देहरादून रूट पर चलाने का निर्णय लिया गया लेकिन यात्रियों और चालक-परिचालकों की कमी के कारण दो-तीन दिन चलने के बाद सेवा ठप हो गई। नतीजतन दोनों एसी मिनी बस अब डिपो कार्यालय में खड़ी हैं।
विज्ञापन




कोट

देहरादून मार्ग की द्वितीय सेवा कुछ रोज से बाधित है। पांगला-बरेली बस मंगलवार को नहीं जा पाई। टेंपो ट्रैवलर को देहरादून मार्ग पर ऑनलाइन बुकिंग पर चलाने की कवायद चल रही है। - प्रेमा आर्या, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें