फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियम और आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
FIR on Minister Bishan Singh Chufal
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कोविड नियम और आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कनालीछीना पुलिस ने कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल सहित 25 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस चुनावी जनसभा में मौजूद अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस टीम को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि हचीला क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता कोविड नियमों और आचार संहिता का उल्लंघन कर चुनावी जनसभा कर रहे हैं। कनालीछीना थाना प्रभारी एसआई आरती ने मामले की जानकारी ली तो पुष्टि हुई कि ग्राम पंचायत हचीला में जमन सिंह नेगी के घर के आंगन में भाजपा कार्यकर्ता राजनीतिक सभा का आयोजन कर रहे हैं।
इसमें कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल सहित 20-25 अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। पुलिस ने आचार संहिता, जिला प्रशासन की ओर से जारी धारा 144 सीआरपीसी और कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत सदस्य महेश राम निवासी जौरासी, जमन सिंह नेगी निवासी हचीला, बलवंत बोरा निवासी बोराबूंगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

विवेचना अधिकारी एसआई एचआर चंदेल ने बताया कि सभी के खिलाफ धारा 188 भादवि और 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में मुकदमा दर्ज कर दिया है। उन्होंने बताया कि जनसभा में मौजूद अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी शीघ्र मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें