फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फोटो खिंचवाने के दौरान खाई में गिरने से महिला फार्मासिस्ट की मौत

Thu, 27 Jun 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुपकोट बैंड के डाकुड़ा मशान मंदिर के पास फोटो खींचते समय आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात महिला फार्मासिस्ट की खाई में गिरने से मौत हो गई। एसडीआरएफ और पुलिस ने महिला को खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से पति सदमे में है।
विज्ञापन

मूल रूप से ऋषिकेश के कोदसी रोड बडोगल भोगपुर निवासी 37 वर्षीय सोनम पायल पिथौरागढ़ के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल जमराड़ी में तैनात थीं। वह अपने पति राजेंद्र नेगी के साथ ऐंचोली के पास किराए के मकान में रहती थीं। बृहस्पतिवार को बाइक से पिथौरागढ़ आते समय दोनों चुपकोट बैंड से डाकुड़ा मशान मंदिर जाने वाली सड़क पर फोटो खींचने के लिए रुके। राजेंद्र नेगी मोबाइल से जब फोटो खींच रहे थे तभी सोनम पायल का अचानक पैर फिसलने से वह खाई में गिर गई। हादसे के बाद बदहवास राजेंद्र नेगी पत्नी को निकालने के लिए खाई में उतर गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।
ग्राम प्रधान कविता महर ने हादसे की सूचना घाट चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी को दी। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। फार्मासिस्ट सोनम को खाई से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने सोनम को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक फार्मासिस्ट के पति राजेंद्र नेगी जिला अस्पताल में बेसुध पड़े हैं। पत्नी को खाई से निकालने में उनके हाथ-पैर में भी हल्की चोटें आई हैं। दोनों की एक साल की मासूम बच्ची है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

-
एक साल की मासूम के सिर से उठा माता का साया
पिथौरागढ़। हादसे में जान गंवाने वाली जमराड़ी आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट सोनम पायल की एक साल की मासूम बच्ची है। सोनम अपने पति और नानी, दादी के साथ ऐंचोली में किराए में रहती थीं। उनके पति राजेंद्र नेगी एक प्राइवेट कंपनी में अभियंता पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार को उनके पति बाइक लेकर पत्नी को अस्पताल से लेने गए थे, लेकिन रास्ते में यह अनहोनी हो गई। एक साल की मासूम बच्ची को नहीं पता कि उसके सिर से मां का साया उठ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें