फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चीन सीमा पर स्थित आईटीबीपी की अंतिम चौकी दुंग तक बनेगी सड़क

Thu, 27 Jun 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारत सरकार ने चीन सीमा पर सड़कों का जाल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। मुनस्यारी से धापा बैंड से मिलम तक 65 किमी सड़क का निर्माण होने के बाद अब मिलम से चीन सीमा पर स्थित आईटीबीपी की अंतिम चौकी तक 19 किमी लंबी सड़क बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस सड़क के निर्माण के लिएआईटीबीपी और बीआरओ ने सर्वे पूरा कर लिया है। यह सड़क सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसलिए इस सड़क को गृह मंत्रालय से स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

चीन सीमा पर रहने वाले ग्रामीणों और जवानों को बेहतर सुविधाएं मिले इसके लिए सरकार तेजी से कार्य कर रही है। पिछले चार साल में भारत सरकार तवाघाट से लिपुलेख और मुनस्यारी के धापा बैंड से मिलम तक सड़क निर्माण कार्य पूरा कर दिया है। दोनों सड़कों में सुरक्षा दीवार, नाली, कलवर्ट और डामरीकरण का कार्य तेज किया जा रहा है। आगामी कुछ सालों में दोनों सड़कों वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। 12 हजार फुट मिलम तक सड़क पहुंचने के बाद अब भारत सरकार अब मिलम से 14 हजार फुट आईटीबीपी की अंतिम चौकी दुंग तक सड़क पहुंचाने का कार्य तेज कर दिया है। सड़क के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था बीआरओ को नामित किया गया है।
सड़क निर्माण के लिए आईटीबीपी और बीआरओ का सर्वे भी पूरा हो गया है। जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। वर्तमान में भारत माला प्रोजेक्ट के तहत मिलम से मलारी(जोशीमठ) तक भी सड़क का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए सर्वे पूरा हो गया है। मिलम तक सड़क पहुंचने के बाद अब इस सड़क का भी निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। दोनों सड़कों के बनने से सीमा पर तैनात जवानों के साथ-साथ पर्यटकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-
दुंग में हेलीपैड बनाने की तैयारी
पिथौरागढ़। चीन सीमा पर स्थित अंतिम चौकी तक सड़क पहुंचाने से पूर्व दुंग में हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसको बनाने का मुख्य उद्देश्य सड़क निर्माण की सामग्री चिनूक हेलीकॉप्टर से दुंग पहुंचाकर वहां से और मिलम दोनों ओर से सड़क का निर्माण कार्य करना है। हेलीपैड बनने से सीमा पर तैनात जवानों को भी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें