फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन सीमा से लगे मुनस्यारी के 14 गांव गुलाब की खेती का बनाने की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
मुनस्यारी के चीन सीमा से लगे 14 गांवों में गुलाब की खेती करने के लिए योजना बनाते कास्तकार और अधिकार - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। चीन सीमा से लगे सीमांत के 14 गांवों को गुलाब की खेती की जाएगी। इसके लिए मुनस्यारी को गुलाब का हब बनाया जाएगा। इसके लिए सगंध पौध (कैप) के विशेषज्ञ ने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को तकनीकी जानकारी दी। बाजार में गुलाब के तेल, जल, पंखुड़ियों की बिक्री करना सिखाया गया।
विज्ञापन

मौसम और समुद्र तल से ऊंचाई के आधार पर गुलाब की खेती के लिए जिला पंचायत सरमोली वार्ड के 14 गांवों को चयनित किया गया है। बैठक में कैप की फील्ड तकनीकी सहायक और जिला प्रभारी विजय बमौला ने गुलाब की खेती की अपार संभावनाएं बताईं। बमौला ने बताया कि मुनस्यारी क्षेत्र गुलाब की खेती के लिए उत्तराखंड में सबसे बेहतर है। तुर्की, बुलगारिया सहित दुनिया के कई देश गुलाब की खेती को अपनी आजीविका का मुख्य आधार बना चुके हैं। अत्यधिक हिमपात वाले क्षेत्रों में पैदा होने वाले गुलाब की खेती की मांग और उससे होने वाले उत्पादों की मांग पूरी दुनिया में है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि ग्राम स्तर पर महिलाओं और विकासखंड के कर्मचारियों के साथ बैठक करके इस योजना को लागू कराया जाएगा। बैठक में प्रभारी बीडीओ कमलेश बृजवाल, मनरेगा के डीपीएम प्रकाश जोशी, वीपीडीओ गीता पिमोली, एनआरएलएम की राधा, शकुंतला, सामाजिक कार्यकर्ता महेश सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें