फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा शुरू

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला महिला अस्पताल में परिवार नियोजन पखवाड़े के शुभारंभ पर लोगों को जागरूक करता अस्पत - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा मना रहा है। महिला अस्पताल में सोमवार को डॉ. एचएस ह्यांकी के निर्देशन में पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। इस दौरान लाभार्थियों को गर्भ निरोधक गोलियां, कंडोम बांटकर उन्हें परिवार नियोजन के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. भागीरथी, हेमा बिष्ट, गोदावरी नगरकोटी, ललित शाह आदि ने नसबंदी के लिए महिला और पुरुषों का पंजीकरण किया। डिप्टी सीएमओ डॉ. हेमंत मर्तोलिया की अध्यक्षता में नर्सिंग कॉलेज में गोष्ठी हुई। इसमें डॉ. नीलम ने छात्राओं को परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण की जानकारी दी। गोष्ठी में डॉ. आरके जोशी, चंदन बिष्ट, सोमेंद्र उपाध्याय, योगेश भट्ट, पंकज पांडेय आदि रहे।
वहीं नेड़ा के भारती सदन में हुई गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह ने कहा कि वर्ष 2028 तक भारत की आबादी डेढ़ अरब का आंकड़ा छू सकती है जबकि चीन देश परिवार नियोजन में आगे है। चीन भारत के दो साल बाद आजाद हुआ। उसने बढ़ती जनसंख्या को रोका। नीमा मेहरा ने कहा कि छोटा परिवार ही सुखी परिवार होता है। सुनीता ओली ने कहा कि जागरूकता से ही जनसंख्या पर रोक लगाई जा सकती है। इस मौके पर चेतन भट्ट, प्रशांत शर्मा, शौर्य, मंगल सिंह, उत्कृष्ट, मयंक, तेजस, दृष्टि, करिश्मा, पीहू, जानकी खड़ायत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें