फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: होली छोड़ धरने पर डटे रहे पूर्व सैनिक, समर्थन में आया 14 साल का बच्चा

Mon, 02 Mar 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पर्यावरण बटालियन को राजस्थान और गुजरात स्थानांतरित करने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना सोमवार को 15वें दिन भी जारी रहा। कलक्ट्रेट के बाहर होली पर्व के बीच भी पूर्व सैनिक नारेबाजी करते हुए डटे रहे। यहां आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे 14 साल के बच्चे ने भी धरना दिया।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से यह निर्णय वापस लेने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। बिक्रम सिंह मेहता ने कहा कि सरकार को इस फैसले पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो आम जनता भी सड़कों पर उतरेगी। पूर्व सैनिकों ने इस मामले में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की। उन्होंने कोश्यारी से सरकार से वार्ता करने की अपील की। धरने में राजेंद्र सिंह जोरा, भूपाल सिंह भूपाल सिंह, गिरिधर खनका, दयाल मेहता, प्रह्लाद बोहरा सहित अनेक पूर्व सैनिक मौजूद थे। संवाद

सरकार फैसला निरस्त करेगी तभी मनेगी होली
पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने का विरोध कर रहे पूर्व सैनिकों का कहना है कि उनकी होली इस बार फीकी है। वे लोग घर-परिवार छोड़कर यहां धरने पर बैठे हैं। सरकार के ऐसे निर्णय के कारण वे इस बार होली नहीं मना रहे हैं। उनकी होली तभी मनेगी जब सरकार अपना फैसला निरस्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें