पिथौरागढ़। शौर्य पुस्तक संसार की ओर से आयोजित हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन में डॉ. तारा सिंह को पांच हजार रुपये, शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर मूर्खाधिराज सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. तारा सिंह ने कहा कि बनारस, भोपाल आदि शहरों में ऐसे सम्मान साहित्यकार सहर्ष स्वीकार करते हैं। कहा कि ललित शौर्य ने यह सम्मान देकर गौरवांतित किया।